खबरिस्तान नेटवर्क। UP के सहारनपुर में एक भीषण हादसा हो गया है। जहां शनिवार की सुबह सहारनपुर के देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। इस धमाके में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। ये धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज से पूरी बिल्डिंग गिर गई। इसके साथ ही शवों के टुकड़े भी दूर दूर तक जा कर गिरे।
हादसे के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट के समय मौके पर 11 लोग मौजूद थे जिनमे से 3 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने फैक्ट्री के ऑपरेटर के साथ साथ 3 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
लोगों ने हाईवे किए जाम
बता दें कि इस हादसे से परिजन गुस्साए हुए है। इसके चलते उन्होंने मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया है। इसके साथ ही वे धरना प्रदर्शन कर रहे है। उनका कहना है कि फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी। इसके साथ ही वहां के DM का भी बयान सामने आया है। उनका कहना है कि सुबह 6:30 बजे के करीब ब्लास्ट हुआ। ये लाइसेंसी पटाखों की फैक्ट्री थी। हादसे के बाद से ही सुरक्षा टीम बचाव कार्य में जुटी है।