लोकसभा चुनाव से पहले एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इस बीच पंजाब के पूर्व मंत्री और अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका के बेटे गुरप्रीत सिंह और बहू परमपाल कौर सिद्धू के भी बीजेपी में शामिल हो गए है।
IAS अधिकारी परमपाल कौर ने कुछ ही दिन पहले इस्तीफा दिया था। वह आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा की उम्मीदवार हो सकती हैं। 2015 में ही उन्हें PCS से IAS कैडर पर प्रमोट किया गया था। पंजाब के कई महत्वपूर्ण पदों पर वह काम कर चुकी हैं।

जानकारी मुताबिक मलूका परिवार IAS परमपाल कौर इस्तीफा देने से पहले से ही भाजपा के संपर्क में था। भाजपा पिछले कुछ समय से सिकंदर सिंह मलूका के परिवार को भाजपा में शामिल करने के लिए मना रही थी। हालांकि सिकंदर सिंह मलूका खुद भाजपा में शामिल नहीं हुए।

भाजपा परमपाल कौर को बठिंडा लोकसभा सीट से लोकसभा का उम्मीदवार बना सकती है। यहां उनका मुकाबला अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की 3 बार की सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल से होगा।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व IT सैल के चेयरमैन भी शामिल
इसके अलावा यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. जहानजेब सिरसा और कांग्रेस IT सैल के चेयरमैन रह चुके रोहन गुप्ता भी भाजपा में शामिल हुए।