आर्ट आफ लिविंग जालंधर चैप्टर की ओर से जालंधर में नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जालंधर के मॉडल टाउन गीता मंदिर के सामने गाइड हाउस में होने वाली इस पूजा में 20, 21 और 22 तारीख को बैंगलुरू से आए पंडित प्राचीन पद्धति से पूजा और यज्ञ करेंगे।

आर्ट आफ लिविंग की ओर से हर साल बैंगलुरू स्थित आश्रम में नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश विदेश से लाखों लोग भाग लेते हैं। जालंधर में भी बैंगलुरु आश्रम की तरह ही एक समय पर सारी पूजा और होमा होंगे। नवरात्रि उत्सव में दूसरे दिन 21 अक्तूबर की शाम डांडिया का भी आयोजन किया गया है। इसके अलावा ये पूजा लुधियाना और जीरा में भी हो रही है।
वालंटियर दे रहे निमंत्रण
तीनों दिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का प्रबंध किया गया है। संस्था के युवा वालंटियटर जालंधर में अलग-अलग जगह इस पूजा को लिए लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। आर्ट आफ लिविंग की ओर से समूह शहरवासियों को पूजा के लिए निमंत्रण दिया गया है।

प्रार्थना और कायाकल्प का समय - श्री श्री रविशंकर
संस्था के संस्थापक पूज्य गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के मुताबिक “रात्रि' शब्द का अर्थ है तीन 'तप', तीन प्रकार की अग्नि या परेशानियों- भौतिक, सूक्ष्म और चेतन से गहरा आराम या राहत। एक गहरा आराम आपको इन तीनों परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। यह प्रार्थना और कायाकल्प का समय है। नौ महीने में एक बच्चा पैदा होता है। ये नौ दिन एक बार फिर मां के गर्भ से बाहर आने जैसे हैं। नया जन्म हो रहा है।”
पूजा का शेड्यूल
20 अक्तूबर
श्री महागणपति नवग्रह होमा - सुबह 9 बजे
पूर्णाहूति - दोपहर 12 बजे
श्री सुदर्शन और वास्तु होमा - शाम 6 बजे
21 अक्तूबर
श्री रुद्रा होमा- सुबह 9 बजे
पूर्णाहित - दोपहर 12.30 बजे
श्री चंडी कलश स्थापना और चंडी प्रायणा - शाम 6 बजे
22 अक्तूबर
श्री चंडीका होमा- सुबह 9 बजे
पूर्णाहूति - दोपहर 1 बजे
अधिक जानकारी के लिए आप 97817-61916 और 90419-18111 पर संपर्क कर सकते हैं।