web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

1-2 दिन में भारत आ सकती हैं अंजू, नसरुल्लाह खुद आएंगे छोड़ने, जानें प्‍लानिंग


1-2 दिन में भारत आ सकती हैं अंजू,
11/28/2023 5:50:51 PM         Raj        Anju, come to India, Nasrullah, come to leave, in 1-2 days, across border             

वेब खबरिस्तान, नई दिल्ली : प्यार में सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंचीं अंजू की वापसी को लेकर अटकलों का दौर जारी है। पति नसरुल्लाह ने उनकी वापसी के संकेत दिए हैं। अंजू नवंबर के अंत तक भारत लौट सकती हैं। इतना ही नहीं, खबर है कि वह खुद ही अंजू को वाघा बॉर्डर तक छोड़ने आ सकते हैं। अंजू जून में राजस्थान के अलवर से खैबर पख्तूनख्वा पहुंची थीं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नसरुल्लाह ने जानकारी दी है कि अंजू के वीजा की प्रक्रिया काम भी पूरी हो चुका है। वह नवंबर के अंत तक भारत लौट सकती हैं। कहा जा रहा है कि अंजू को बच्चों की याद आ रही है। इधर, रिपोर्ट के मुताबिक, नसरुल्लाह का कहना है कि वह खुद वाघा बॉर्डर तक उन्हें छोड़ने जाएंगे।

क्या है आगे का प्लान

नसरुल्लाह का कहना है कि अंजू भारत में अपने बच्चों से मिलेंगी। यूट्यूबर से बातचीत में उन्होंने बताया कि बच्चों को पाकिस्तान लाना अंजू की मर्जी होगी, अगर वह चाहती हैं तो ऐसा कर सकती हैं। उन्होंने बताया है कि अंजू बच्चों से मिलकर पाकिस्तान वापस आ जाएंगी। कहा जा रहा है कि अंजू इतने लंबे समय के लिए पाकिस्तान नहीं गईं थीं।

तारीख पर तारीख

जब अंजू पाकिस्तान पहुंचीं, तो कहा जाने लगा कि वह कुछ ही दिनों में भारत लौट आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खबरें आईं कि वह जुलाई में भारत लौटने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन तब भी ऐसा नहीं हुआ। नसरुल्लाह ने भी अक्टूबर में अंजू के भारत आने संभावनाएं जताई थीं। हालांकि, अब इस बात को पांच महीनों का समय बीत चुका है। अब नसरुल्लाह का कहना है कि नवंबर के अंत तक वह भारत पहुंच सकती हैं।

कैसे हुई थी मुलाकात

यूट्यूबर से बातचीत के दौरान नसरुल्लाह ने बताया कि वह अंजू से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े थे। उस दौरान अंजू एक कंपनी में काम कर रही थीं और वह उस कंपनी के प्रोडक्ट्स तलाश रहे थे। यहां से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और बात मिलने और शादी तक पहुंच गई। अंजू ने धर्म बदलकर इस्लाम कबूल कर लिया था और नाम फातिमा रख लिया था।

'Anju','come to India','Nasrullah','come to leave','in 1-2 days','across border'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • 1-2 दिन में भारत आ सकती हैं अंजू,

    1-2 दिन में भारत आ सकती हैं अंजू, नसरुल्लाह खुद आएंगे छोड़ने, जानें प्‍लानिंग

  • कैमरे के सामने अंजू ने दिया सवालों का जवाब, खोले राज,

    कैमरे के सामने अंजू ने दिया सवालों का जवाब, खोले राज, नसरुल्ला, निकाह और ISI पर क्या रही प्रतिक्रिया

Recent Post

  • पंजाब के बाद अब हरियाणा  में होगा 10 घंटे का Blackout,

    पंजाब के बाद अब हरियाणा में होगा 10 घंटे का Blackout, सख्त आदेश जारी

  • जालंधर में शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में रात के धार्मिक प्रोग्राम रद्द,

    जालंधर में शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में रात के धार्मिक प्रोग्राम रद्द, कमेटी के सदस्यों ने लिया फैसला

  • भारत-पाक में बढ़ रहे तनाव के बीच दिल्ली की कई ऐतिहासिक जगहों पर बढ़ाई सुरक्षा,

    भारत-पाक में बढ़ रहे तनाव के बीच दिल्ली की कई ऐतिहासिक जगहों पर बढ़ाई सुरक्षा, CCTV से रखी जा रही निगरानी

  • भारत-पाक तनाव के बीच रोडवेज बसें बंद,

    भारत-पाक तनाव के बीच रोडवेज बसें बंद, एम्बुलेंस में तब्दील होंगी रोडवेज बसें

  • IPL 2025 हुआ स्थगित,

    IPL 2025 हुआ स्थगित, BCCI ने सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

  • हमले के बाद सर्च ऑपरेशन जारी,

    हमले के बाद सर्च ऑपरेशन जारी, बठिंडा से मिले रॉकेट के टुकड़े, 27 एयरपोर्ट भी बंद

  • भारत के हमले के बाद कर्ज में डूबा पाकिस्तान,

    भारत के हमले के बाद कर्ज में डूबा पाकिस्तान, अंतराष्ट्रीय सहयोगियों से मांगा कर्ज, X पर डाली पोस्ट

  • राजस्थान और हरियाणा में हाई Alert,

    राजस्थान और हरियाणा में हाई Alert, बॉर्डर से लगते गांवों को करवाए खाली

  • 8000 से ज्यादा X  अकाउंट हुए ब्लॉक,

    8000 से ज्यादा X अकाउंट हुए ब्लॉक, सरकार ने दिए आदेश, भारत के खिलाफ फैला रहे थे फर्जी खबरें

  • पंजाब के इस जिले में बंद हुई Internet सेवा,

    पंजाब के इस जिले में बंद हुई Internet सेवा, DC ने जारी किए आदेश

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY