ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर सेंट्रल हलके के आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिन करीब साढ़े 7 घंटे की पूछताछ के बाद रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया। वही आज एक बार फिर से पुलिस रमन अरोड़ा के घर पहुंची है। जहां पुलिस की तरफ से रमन अरोड़ा के घर और कार की तालाशी ली जा रही है।
दस्तावेजों की कर रही जांच पुलिस
इस दौरान घर में 5 पुलिसकर्मी मौजूद है जो घर के दस्तावेजों की जांच कर रहे है। साथ ही 4 पुलिस कर्मी घर के बाहर तैनात है। जिसमें से एक गाड़ी में दस्तावेजों की जांच कर रहा है। आज रमन अरोड़ा को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।
देर रात रमन अरोड़ा का करवाया गया मेडिकल
वही बता दे कि देर रात रमन अरोड़ा का मेडिकल भी करवाया गया था। रात 12 बजे के करीब सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए विजिलेंस की टीम की अगुवाई में रमन अरोड़ा का मेडिकल करवाया गया। हालांकि इस दौरान रमन अरोड़ा को गाड़ी से बाहर नहीं निकाला गया।
पीए रोहित कपूर और हनी भाटिया से भी की गई पूछताछ
विजिलेंस की तरफ से बीते दिन पीए रोहित कपूर और हनी भाटिया से पूछताछ की गई। इस दौरान पीए ने बताया कि वह सिर्फ पुलिस का कामकाज ही देखता था। जिसके बाद देर रात दूसरे पीए हनी भाटिया के घर विजिलेंस ने दबिश दी। हनी के घर से विजिलेंस की टीम को पेनड्राइव, लैपटॉप और अन्य दस्तावेज बरामद हुए।