ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां राजन गहलोत नाम के एक व्यक्ति ने 9 महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उनसे पैसे लेकर कर फरार हो गया। जब महिलाओं ने इसकी शिकायत पुलिस को दी तो यह घटना सामने आई। घटना सुन पुलिस भी हैरान रह गई।
पुलिस अधिकारी रह गए हैरान
राबर्ट्सगंज थाने में एक शिक्षिका सहित तीन महिलाओं ने आरोपी पर झांसे में रखकर 9 महिलाओं से शादी रचाने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने बताया कि आरोपी ने उनसे शादी की और फ़िर उनके नाम से लोन पास करवा लिए। साथ रहने के कुछ दिन बाद पैसे लेकर फरार हो जाता था।
खुद को बताता था एक्साइज अफसर
महिलाओं ने पुलिस को आगे बताया कि आरोपी अपने आप को लखनऊ में एक्साइज विभाग का सेक्शन रिव्यूर बताकर उनसे शादी की थी। जबकि असलियत में वह कोई भी काम नहीं करता था। कई महिलाओं के उससे बच्चे भी हुए हैं। पूरा मामला सुन पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।
पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले में एसएसपी कालू सिंह ने बताया कि संतकबीर नगर निवासी एक महिला की शिक़ायत पर राजन गहलोत के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।