पंजाब में आज फिर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पंजाब के 3 जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते उत्तर भारत में मानसून सक्रिय होगा। पंजाब के अलावा पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही इस समय 7 जिले कपूरथला, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, होशियारपुर, पठानकोट और अमृतसर बाढ़ की चपेट में हैं।
नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना
पहाड़ों पर बारिश का असर ज़्यादा होगा तो मैदानी इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते अगले 5 दिन पंजाब के लिए बेहद सतर्क रहने वाले हैं।पंजाब के तीन जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में सामान्य बारिश होगी। लेकिन कल यानी शनिवार को राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है ।
बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
पंजाब में कल से सामान्य से ज़्यादा बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी इसी दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगर ऐसा हुआ तो बांधों का जलस्तर बढ़ जाएगा और अगर नदियों में ज़्यादा पानी छोड़ा गया तो पंजाब के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी
पंजाब में बीते दिन बारिश नहीं हुई। जिसके चलते तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद राज्य का तापमान सामान्य हो गया है। इसके साथ ही सबसे ज़्यादा तापमान मोहाली में दर्ज किया गया। यहा तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया।