ख़बरिस्तान नेटवर्क : भाजपा नेत्री के बेटे की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अश्लील वीडियो एक-दो नहीं बल्कि 130 वीडियो वायरल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यूपी के मैनपुरी की भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष के बेटे की यह सभी वीडियो हैं। जिसके बाद से अब इस मामले पर राजनीति गर्मा गई है।
अलग-अलग होटल में बनाई वीडियो
भाजपा नेत्री के बेटे ने शहर के अलग-अलग होटलों में यह वीडियो बनाई है। वीडियो में वह गर्लफ्रैंड के साथ अश्लील हरकते कर रहा है। कहा जा रहा है कि भाजपा नेत्री का बेटा विवाहित है और वह फोन में अश्लील हरकतों को रिकॉर्ड करता था। यहां तक कि उसके साथ देखे जानी वाली गर्लफ्रैंड भी विवाहित है।
पढ़ें - हाईवे में बीच कार रोक अश्लील हरकत करते दिखे थे भाजपा नेता
पत्नी को भेजता था वीडियो
भाजपा नेत्री के बेटे का पत्नी के साथ पिछले 4 साल से विवाद चल रहा है। पिछले दिनों उसने पति के खिलाफ पुलिस भी शिकायत दर्ज करवाई थी। मगर राजनीतिक दबाव के कारण मामला रफा-दफा कर दिया गया है। भाजपा नेत्री का बेटे अपनी गर्लफ्रैंड के साथ वीडियो बनाता और उसे पत्नी को भेजता था।
130 वीडियो वायरल होने पर सभी हैरान
130 वीडियो वायरल होने के बाद सभी हैरान हो गए हैं। लोगों का कहना कि एक-दो वीडियो गलती से वायरल हो जाते हैं। पर 130 वीडियो गलती से वायरल नहीं होते। इसे भाजपा नेत्री के बेटे, प्रेमिका या फिर किसी तीसरे शख्स ने वायरल किए हैं। जिस कारण अब यह चर्चा का विषय बन चुकी है।
भाजपा नेता की भी हो चुकी वीडियो वायरल
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ की भी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। धाकड़ बीच हाईवे के बीच कार से उतरकर महिला के साथ अश्लील हरकते करते दिखते हैं। यह घटना हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर रिकॉर्ड हो जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।