खबरिस्तान नेटवर्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में सोमवार को 2025 के लिए पद्म अवॉर्ड्स दिए। साल की पहली पद्म सेरेमनी में 71 हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के साथ सम्मानित किया गया जबकि बाकी हस्तियों को जल्द ही एक अलग समारोह में सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को हुई सेरेमनी में 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार दिए गए।
पंजाबी कलाकारों को भी दिए गए पुरस्कार
पंजाबी कलाकारों की अगर बात करें तो भाई हरजिंदर सिंह को कला के क्षेत्र में पद्म श्री अवॉर्ड के साथ सम्मानित किया गया।
इसके अलावा पंजाबी गायिका डॉ. जसपिंदर कौर नरुला जी को भी पद्म श्री के साथ सम्मानित किया गया है।
कला क्षेत्र में भी दिए गए पुरस्कार
कला के क्षेत्र में साउथ फिल्मों के एक्टर अजीत को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
गजल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिया गया है। यह अवॉर्ड उनकी पत्नी फरीदा ने लिया है।
क्रिकेटर अश्विन को भी मिला पद्मश्री
इसके अलावा क्रिकेटर आर अश्विन को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश को पद्म भूषण मिला है।
इसके अलावा कुवैत की योग टीचर शेखा अली को भी चिक्तिसा क्षेत्र में पद्मी के साथ सम्मानित किया गया है।
139 पद्म पुरस्कारों का किया था ऐलान
सरकार ने इस गणतंत्र दिवस से पहले 2025 के लिए 139 लोगों का नाम पद्म पुरस्कारों के लिए घोषित किया था। इसमें शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 13 हस्तियों को मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। 19 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया है। 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री के साथ सम्मानित किया जा रहा है। पद्म पुरस्कार विजेताओं में 23 महिलाएं हैं। इनमें 10 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी शामिल हैं।