web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

Amarnath Yatra 2025 : 14 अप्रैल से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा की Registration, इन लोगों को नहीं मिलेगी अनुमति


Amarnath Yatra 2025 :
3/25/2025 1:25:25 PM         Kushi Rajput        Amarnath Yatra, Registration for Amarnath Yatra will start, Amarnath Yatra 2025, Registration for Amarnath Yatra will start from April 14, Pahalgam Route, Baltal Route            Amarnath Yatra 2025 : ਬਾਬਾ ਬਰਫਾਨੀ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ 14 ਅਪ੍ਰੈਲ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ, ਯਾਤਰਾ ਲਈ ਉਮਰ ਹੱਦ ਤੈਅ 

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जारी कर दी है। 14 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन शुरू हो रही है। अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें कि इस बार अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई  हो रही है और 9 अगस्त तक चलेगी। यानि के इस बार 38  दिनों के लिए अमरनाथ यात्रा चलेगी।

इस उम्र के श्रद्वालुओं को मिलेगा यात्रा का मौका

आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए उम्र सीमा तय की गई है। यात्रा पर जाने वाले की कम से कम उम्र 13 साल से लेकर 75 साल तक होनी चाहिए। इसके साथ ही छह महीने से ज्यादा गर्भावस्था वाली महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। 

जाने अमरनाथ धाम का रूट

बाबा अमरनाथ धाम की यात्रा दो प्रमुख रास्तों से की जाती है।  इसका पहला रास्ता पहलगाम से बनता है और दूसरा सोनमर्ग बालटाल से। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को यह रास्ता पैदल ही पार करना पड़ता है। पहलगाम से अमरनाथ की दूरी लगभग 28 किलोमीटर है।  ये रास्ता थोड़ा आसान और सुविधाजनक है।  जबकि बालटाल से अमरनाथ की दूरी तकरीबन 14 किलोमीटर है, लेकिन यह रास्ता पहले रूट की तुलना में कठिन है। 

जाने अमरनाथ यात्रा  के दोनों रूट के बारे में 

पहलगाम रूट

पहलगाम रूट से गुफा तक पहुंचने में करीब 3 से 5 दिन लगते हैं, लेकिन ये रास्ता आसान है। पहलगाम अमरनाथ ट्रेक का बेस कैंप है, जो अमरनाथ गुफा से 47 किमी की दूरी पर है। सभी यात्री पहलगाम से अमरनाथ तक की यात्रा पैदल कर सकते है । पहला पड़ाव चंदनवारी के बेस कैंप से लगभग 16 किमी दूर है जिसके बाद असली ट्रेक शुरू होता है। अगला पड़ाव 3 किमी पर पिस्सु टॉप है जिसके बाद, आप 9 किलोमीटर की दूरी पर शेषनाग पहुचंते है। 

शेषनाग के बाद पंजतरणी आता है, जो 14 किमी दूर है। 6 किमी और चलने के बाद, आप अमरनाथ की गुफा में पहुचेंगे। 

ट्रेकिंग मार्ग: पहलगाम – चंदनवारी – पिस्सु टॉप – शेषनाग- पंचतरणी – अमरनाथ गुफा

बालटाल रूट 

वक्त कम हो, तो बाबा अमरनाथ दर्शन के लिए बालटाल रूट से जा सकते हैं। इसमें सिर्फ 14 किमी की चढ़ाई चढ़नी होती है, लेकिन  इसमें सिर्फ खड़ी चढ़ाई है, इसलिए बुजुर्गों को इस रास्ते पर दिक्कत होती है। इस रूट पर संकरे रास्ते और खतरनाक मोड़ हैं।

किन बातों का ध्यान रखें

अमरनाथ यात्रा के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, आरएफआईडी कार्ड, ट्रैवल एप्लिकेशन फॉर्म अपने साथ रखें। इसके साथ ही फिजिकल फिटनेस के लिहाज से हर रोज 4 से 5 किलोमीटर पैदल चलने की प्रैक्टिस करें। सांस वाला योग और एक्सरसाइज करें।

अमरनाथ यात्रा पर ले जाने के लिए चीजें 

गर्म कपड़े और ऊनी टोपी और मोज़े 

हवा से बचने की जैकेट

सनस्क्रीन और कीड़ों से बचने की क्रीम 

पानी से बचाने वाले जूते और कोट

ट्रेकिंग करने के लिए लाठी 

स्टील की पानी की बोतल

फर्स्ट ऐड किट 

अधिक बैटरी के साथ टोर्च 

 

'Amarnath Yatra','Registration for Amarnath Yatra will start','Amarnath Yatra 2025','Registration for Amarnath Yatra will start from April 14','Pahalgam Route','Baltal Route'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • Amarnath Yatra 2023 : दो दिन बाद फिर से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा

    Amarnath Yatra 2023 : दो दिन बाद फिर से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के चलते की गई थी स्थगित

  • अमरनाथ यात्रा एक बार फिर रूकी

    अमरनाथ यात्रा एक बार फिर रूकी 15 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री फंसे

  • Amarnath Yatra 2023 :

    Amarnath Yatra 2023 : अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना, भक्ति में झूमे तीर्थयात्री

  •   अमरनाथ यात्रा इस दिन से होगी  शुरू,

    अमरनाथ यात्रा इस दिन से होगी शुरू, इस साल सिर्फ 45 दिन होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

  •   अमरनाथ यात्रा इस दिन से होगी  शुरू,

    अमरनाथ यात्रा इस दिन से होगी शुरू, इस साल सिर्फ 45 दिन होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

  • अमरनाथ यात्रा की ऑनलाइन होगी हेलीकॉप्टर बुकिंग

    अमरनाथ यात्रा की ऑनलाइन होगी हेलीकॉप्टर बुकिंग , गृह मंत्री शाह ने आतंकी हमलों को लेकर दिए सख्त निर्देश

  • अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को ले जा रही कार का एक्सीडेंट,

    अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को ले जा रही कार का एक्सीडेंट, 2 बुरी तरह जख्मी

  •  अमरनाथ यात्रा से पंजाब आ रही बस का ब्रेक फेल,

    अमरनाथ यात्रा से पंजाब आ रही बस का ब्रेक फेल, चलती बस से कूदे लोग, 8 घायल, देखें Video

  •  पठानकोट में जूस पीते दिखे 3 संदिग्ध,

    पठानकोट में जूस पीते दिखे 3 संदिग्ध, अमरनाथ यात्रा से पंजाब आ रही बस का ब्रेक फेल

  • स्थगित हुई अमरनाथ यात्रा,

    स्थगित हुई अमरनाथ यात्रा, बालटाल-पहलगाम में श्रद्धालुओं को रोका गया

Recent Post

  • भारत-पाक तनाव के बीच रोडवेज बसें बंद,

    भारत-पाक तनाव के बीच रोडवेज बसें बंद, एम्बुलेंस में तब्दील होंगी रोडवेज बसें

  • IPL 2025 हुआ स्थगित,

    IPL 2025 हुआ स्थगित, BCCI ने सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

  • हमले के बाद सर्च ऑपरेशन जारी,

    हमले के बाद सर्च ऑपरेशन जारी, बठिंडा से मिले रॉकेट के टुकड़े, 27 एयरपोर्ट भी बंद

  • भारत के हमले के बाद कर्ज में डूबा पाकिस्तान,

    भारत के हमले के बाद कर्ज में डूबा पाकिस्तान, अंतराष्ट्रीय सहयोगियों से मांगा कर्ज, X पर डाली पोस्ट

  • राजस्थान और हरियाणा में हाई Alert,

    राजस्थान और हरियाणा में हाई Alert, बॉर्डर से लगते गांवों को करवाए खाली

  • 8000 से ज्यादा X  अकाउंट हुए ब्लॉक,

    8000 से ज्यादा X अकाउंट हुए ब्लॉक, सरकार ने दिए आदेश, भारत के खिलाफ फैला रहे थे फर्जी खबरें

  • पंजाब के इस जिले में बंद हुई Internet सेवा,

    पंजाब के इस जिले में बंद हुई Internet सेवा, DC ने जारी किए आदेश

  • जालंधर में आपातकालीन स्थिति बनने पब्लिक को इन जगहों पर किया जाएगा शिफ्ट,

    जालंधर में आपातकालीन स्थिति बनने पब्लिक को इन जगहों पर किया जाएगा शिफ्ट, लिस्ट आई सामने

  • डेरा ब्यास का सत्संग रद्द,

    डेरा ब्यास का सत्संग रद्द, 11 मई को होना था आध्यात्मिक समागम

  • जम्मू-पठानकोट में पाकिस्तान का अटैक,

    जम्मू-पठानकोट में पाकिस्तान का अटैक, हमारी मिसाइलकों ने सारे ड्रोन मार गिराए

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY