जालंधर में GT रोड पर पलटा Verka दूध का कैंटर, बाल-बाल बचा ड्राइवर

जालंधर के फिल्लौर में जीटी रोड पर वेरका दूध का कैंटर बीच सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। पर कैंटर पलटने के कारण सड़क पर दूध बिखर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीमें मौके पर पहुंची और प्रभावित हुए ट्रैफिक को शुरू करवाया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के फिल्लौर में जीटी रोड पर वेरका दूध का कैंटर बीच सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। पर कैंटर पलटने के कारण सड़क पर दूध बिखर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीमें मौके पर पहुंची और प्रभावित हुए ट्रैफिक को शुरू करवाया।

बाइक सवार को बचाने के कारण हुआ हादसा
SSF के सरबजीत सिंह ने बताया कि कैंटर ड्राइवर कट से नीचे उतरते समय सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के कोशिश डिवाइडर से टकरा गया। चूंकि अंधेरा और कोहरा उस समय ज्यादा था इसलिए वह डिवाइडर को देख नहीं पाया। जिस कारण कैंटर पलट गया और रास्ते में दूध बिखर गया। हालांकि इस हादसे में ड्राइवर को चोट नहीं आई है और वह पूरी तरह से सुरक्षित है।

कैंटर को साइड करके ट्रैफिक शुरू करवाया
SSF अधिकारी ने आगे बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सेफ्टी कोन लगाकर सुरक्षा के इंतजाम किए और हाइड्रा मशीन की मदद से कैंटर को सीधा कर सड़क से दूर किया गया। इसके बाद यातायात सुचारु रूप से शुरू हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *