आम आदमी को महंगाई का झटका! अमूल ने बढ़ाए घी-बटर के दाम, 50 रुपए तक महंगा हुआ सामान

त्योहारी सीजन के बीच आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। देश के प्रमुख डेयरी ब्रांड अमूल ने घी और बटर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नए रेट लागू होने के बाद कुछ उत्पादों की कीमतों में 3 रुपए से लेकर 50 रुपए तक का इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 1 किलो घी के कार्टन में की गई है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : त्योहारी सीजन के बीच आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। देश के प्रमुख डेयरी ब्रांड अमूल ने घी और बटर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नए रेट लागू होने के बाद कुछ उत्पादों की कीमतों में 3 रुपए से लेकर 50 रुपए तक का इजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 1 किलो घी के कार्टन में की गई है।

1 किलो घी अब 680 रुपए में मिलेगा

अमूल की ओर से जारी नई कीमतों के मुताबिक, 1 किलो घी के कार्टन का दाम 630 रुपए से बढ़ाकर 680 रुपए कर दिया गया है। यानी ग्राहकों को अब इसके लिए 50 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे। वहीं, 500 ग्राम प्योर घी के पाउच की कीमत 325 रुपए से बढ़ाकर 345 रुपए कर दी गई है।

बटर खरीदने के लिए भी खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे

घी के साथ अमूल ने बटर के दामों में भी इजाफा किया है। 100 ग्राम बटर पैक की कीमत 63 रुपए से बढ़कर 66 रुपए हो गई है। इसी तरह 500 ग्राम बटर पैक अब 310 रुपए की जगह 325 रुपए में मिलेगा। इससे रोजाना बटर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर भी असर पड़ेगा।

नकली घी पर कार्रवाई के बाद बढ़ी ब्रांडेड घी की मांग

कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे गुजरात और राजस्थान में नकली घी के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद ब्रांडेड घी की मांग में इजाफे को एक वजह बताया जा रहा है। मांग बढ़ने के चलते बाजार में ब्रांडेड घी की खपत पर असर पड़ा है। वहीं, सितंबर 2025 में GST दरों में कटौती से उपभोक्ताओं को जो राहत मिली थी, कीमतों में ताजा बढ़ोतरी के बाद उसका फायदा भी काफी हद तक कम हो गया है।

अमूल के नए रेट पर एक नजर

प्रोडक्टपुरानी कीमतनई कीमतबढ़ोतरी
घी (1 किलो कार्टन)₹630₹680₹50
प्योर घी (500 ग्राम पाउच)₹325₹345₹20
बटर (100 ग्राम पैक)₹63₹66₹3
बटर (500 ग्राम पैक)₹310₹325₹15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *