पंजाब में एक बार फिर सरकारी बसों की हड़ताल! आम लोगों को उठानी पड़ सकती है परेशानी

पंजाब में सरकारी बस सेवाओं का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। राज्य में 25, 26 और 27 नवंबर को तीन दिवसीय बस हड़ताल का ऐलान किया गया है। पीआरटीसी (PRTC) और पनबस (Punbus) के कच्चे कर्मचारियों के इस फैसले से आगामी तीन दिनों तक प्रदेश भर में सरकारी बसों का परिचालन प्रभावित रहने की आशंका है, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सरकारी बस सेवाओं का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। राज्य में 25, 26 और 27 नवंबर को तीन दिवसीय बस हड़ताल का ऐलान किया गया है। पीआरटीसी (PRTC) और पनबस (Punbus) के कच्चे कर्मचारियों के इस फैसले से आगामी तीन दिनों तक प्रदेश भर में सरकारी बसों का परिचालन प्रभावित रहने की आशंका है, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

सहमति के बावजूद मांगें लागू न होने से रोष
मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में हुई बैठक के दौरान कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति बनी थी और मुद्दों के समाधान की बात सामने आई थी। हालांकि, ठेका आधारित कच्चे कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति को जमीनी स्तर पर पूरी तरह लागू नहीं किया गया। इसी वादाखिलाफी से नाराज होकर पीआरटीसी और पनबस के कर्मचारियों ने पहले से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 25 से 27 नवंबर तक तीन दिन की हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा संघर्ष
पंजाब के प्रदेश महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों ने कहा कि सभी कर्मचारी ‘पीआरटीसी ठेका कर्मचारी मोर्चा’ के बैनर तले पूरी तरह एकजुट हैं और अपने हक की लड़ाई जारी रखेंगे। कर्मचारी यूनियन ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी लंबित मांगों का ठोस और उचित समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *