पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अमित शाह और सुखबीर बादल करेंगे साझा कॉन्फ्रैंस

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर इस समय राजनीति की सबसे अहम खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन होने वाला है। दोनों पार्टियों ने दोपहर 1 बजे अहम प्रैस कॉन्फ्रैंस बुलाई है, जिसमें गठबंधन का ऐलान हो सकता है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर इस समय राजनीति की सबसे अहम खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन होने वाला है। दोनों पार्टियों ने दोपहर 1 बजे अहम प्रैस कॉन्फ्रैंस बुलाई है, जिसमें गठबंधन का ऐलान हो सकता है।

दोपहर 1 बजे की कॉन्फ्रैंस पर टिकीं निगाहें
इस कॉन्फ्रैंस में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शामिल होंगे। हालांकि अभी तक कॉन्फ्रैंस के एजेंडे को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। पर चर्चाएं हैं कि दोनों पार्टियां आज गठबंधन का ऐलान कर सकती हैं।

मोदी-सुखबीर की मुलाकात से तेज हुई थी चर्चा
दोनों दलों के बीच नजदीकियां बढ़ने की चर्चा उस समय तेज हुई थी जब 7 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुखबीर सिंह बादल की दिल्ली में मुलाकात हुई थी। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब में एनडीए सरकार बनने संबंधी बयानों ने भी गठबंधन की अटकलों को बल दिया। पिछले दिनों भाजपा और अकाली दल के नेताओं के बीच बातचीत आगे बढ़ने तथा सीटों के बंटवारे पर चर्चा होने की खबरें भी सामने आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *