CM मान का दिवाली से पहले बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया DA

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिवाली के त्योहार से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सीएम मान ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानि DA में 3 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस ऐलान के साथ ही अब सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़कर 53 फीसदी हो गया है। बढ़ा हुआ DA दिसंबर की सैलरी के साथ कर्मचारियों के अकाउंट में आएगी।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिवाली के त्योहार से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सीएम मान ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानि DA में 3 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस ऐलान के साथ ही अब सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़कर 53 फीसदी हो गया है। बढ़ा हुआ DA दिसंबर की सैलरी के साथ कर्मचारियों के अकाउंट में आएगी।

8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को होगा फायदा
सीएम मान ने ऐलान करते हुए कहा कि DA में बढ़ोतरी से करीब 8 लाख मुलाजिमों और पेंशनरों को लाभ मिलेगा। नवंबर महीने के वेतन में बढ़े हुए DA का लाभ जुड़ेगा, जबकि दिसंबर में मिलने वाली पेंशन में भी बढ़ा हुआ DA शामिल होगा। 2022 में जब सरकार ने संभाली थी, तब कर्मचारियों को 28 फीसदी DA मिल रहा था। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनरों को 363 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा।

सितंबर में 8 फीसदी बढ़ाया था DA
बता दें कि सितंबर 2026 में पंजाब सरकार ने मुलाजिमों और पेंशनरों के DA में 8 फीसदी बढ़ोतरी का फैसला किया था। इससे महंगाई भत्ते की दर 42 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *