भारत इंफो : Apple ने बुधवार रात आयोजित लॉन्च इवेंट ‘Surprise and Shine’ में अपने पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo समेत 6 नए डिवाइस लॉन्च किए। कंपनी के नए फोल्डेबल iPhone में 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6 इंच की मेन स्क्रीन दी गई है। यह अब तक किसी भी iPhone में दिया गया सबसे बड़ा डिस्प्ले बताया जा रहा है।
पहली बार डुअल-बैटरी सिस्टम, सिर्फ e-SIM का सपोर्ट
iPhone Duo में Apple ने पहली बार डुअल-बैटरी सिस्टम पेश किया है। फोन में फिजिकल SIM कार्ड का स्लॉट नहीं दिया गया है, यानी यह केवल e-SIM के जरिए चलेगा। कंपनी ने दोनों फोन में अब तक का पावरफुल प्रोसेसर देने का दावा किया है। लंबे इस्तेमाल के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए बड़ा कूलिंग चैंबर भी दिया गया है। इसके साथ अपडेटेड Siri AI फीचर्स भी मिलेंगे।
iPhone Duo की कीमत 4.50 लाख तक
iPhone Duo Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone बताया जा रहा है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 3 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत करीब 4.50 लाख रुपये तक जाती है। भारत में इसकी बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू होगी और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होने की बात कही गई है।
iPhone 18 Pro और 18 Pro Max भी लॉन्च
Apple ने इस बार iPhone 18 सीरीज में केवल प्रीमियम मॉडल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए हैं। दोनों मॉडल में सबसे बड़ा अपग्रेड मेन कैमरे में देखने को मिला है। इसमें प्रोफेशनल DSLR कैमरे जैसी तकनीक दिए जाने का दावा किया गया है।
18 सितंबर से होगी बिक्री
iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये बताई गई है। दोनों फोन की बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी, जबकि बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।
AirPods 5 और नई Apple Watch भी आई
लॉन्च इवेंट में Apple ने iPhone के अलावा AirPods 5, Apple Watch Series 12 और Watch Ultra 4 भी पेश किए। इस तरह कंपनी ने एक ही इवेंट में कुल 6 नए डिवाइस लॉन्च किए हैं।









