AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी! मांगी 7 करोड़ की फिरौती

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने केजरीवाल से 7 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है और फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने केजरीवाल से 7 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है और फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस को दी गई है।

7 करोड़ दो वर्ना केजरीवाल को मार दूंगा
दिल्ली के AAP विधायक जरनैल सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया कि उन्हें फोन और वॉट्सऐप मैसेज पर एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी। आरोपी ने धमकी देते हुए लिखा कि लॉरेंस गैंग से बोल रहा हूं, अरविंद केजरीवाल को बोल दे 7 करोड़ रुपए दे दे नहीं तो अरविंद केजरीवाल और उसकी लड़की हर्षिता केजरीवाल को जान से मार दूंगा।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात नंबर को ट्रेस करने में लग गई है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह धमकी लॉरेंस गैंग की तरफ से दी गई है या फिर किसी ने उसके नाम को लेकर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *