लुधियाना में समराला चौक Flyover पर पलटा पार्सल से भरा ट्रक, ड्राइवर को आई नींद की झपकी

A truck loaded with parcels overturned on the Samrala Chowk flyover in Ludhiana; the driver had dozed off.

पंजाब के लुधियाना से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां गुरुवार सुबह करीब 10 बजे व्यस्त समराला चौक फ्लाईओवर पर दिल्ली से पार्सल लेकर आ रहा एक ट्रक अचानक बेकाबू होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। झपकी आने के कारण ड्राइवर ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते भारी-भरकम ट्रक फ्लाईओवर पर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं आया और न ही किसी के घायल होने की खबर है।

घटना की सूचना मिलते ही धर्मपुरा चौकी के इंचार्ज इंस्पेक्टर राम मूर्ति पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी बुलाई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

वहीं, ट्रक पलटने के कारण फ्लाईओवर पर यातायात बाधित हो गया और जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को दोबारा सुचारू करवा दिया। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *