मोहाली में दिव्यांग व्यक्ति से सुबह-सुबह स्नैचिंग, फोन और कैश लेकर हुए फरार

मोहाली के ज़ीरकपुर में एक दिव्यांग व्यक्ति से लूट की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार स्नैचर आए और व्यक्ति से फोन, पर्स और उसके जरूरी डॉक्यूमेंट्स छीनकर मौके से फरार हो गए।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के ज़ीरकपुर में एक दिव्यांग व्यक्ति से लूट की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार स्नैचर आए और व्यक्ति से फोन, पर्स और उसके जरूरी डॉक्यूमेंट्स छीनकर मौके से फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें स्नैचरों की हरकत साफ तौर से देखी जा सकती है।

सुबह इंस्टीट्यूट जाते समय हुई स्नैचिंग
पीड़ित सुरिंदर पाल ने बताया कि वह पालम एंक्लेव में रहते हैं और जरनैल एंक्लेव में अपने इंस्टीट्यूट में जा रहे थ। सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर से इंस्टीट्यूट के लिए निकले। जैसे ही वह घर से थोड़ी दूर पर पहुंचे तो 2 बाइक सवार आए और मेरे हाथ से पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए।

पर्स में थे 5 हजार और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
सुरिंदर पाल के मुताबिक उनके पर्स में 5 हजार रुपए कैश, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल फोन, सर्टिफिकेट और कई अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स मौजूद थे। वह दिव्यांग हैं और चलने में परेशानी होती है। अचानक हुई स्नैचिंग के बाद उन्होंने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश भी नहीं की।

CCTV फुटेज खंगालने की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में स्नैचिंग की घटनाओं से लोगों में डर बढ़ रहा है। उन्होंने पुलिस से पालम एन्क्लेव और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही, घटनास्थल और आरोपियों के भागने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *