ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के आदमपुर में बस की चपेट में आने से नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 साल के राजन के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। बच्चे के निधन को लेकर परिजनों सहित लोगों ने धरना लगाकर सड़क जाम कर दी गई है। हादसे के बाद कांग्रेसी विधायक सुखविंदर कोटली भी मौके पर पहुंचे।
बहन को स्कूल छोड़ने गया था
जानकारी के मुताबिक राजन स्कूल में पढ़ता था और बहन को स्कूल छोड़ने के लिए आया था। इस दौरान 2 बसों के ओवरटेकर के दौरान यह हादसा हुआ है। राजन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। परिवार ने आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा है।
ड्राइवर पकड़ा जाए, तभी खत्म होगा धरना
धरना दे रहे परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार नहीं होता तब तक धरना नहीं खत्म किया जाएगा। आरोप है कि करतार बस को रोडवेज की बस को ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हो गया।
वहीं लोगों का कहना है कि करतार बस चालक सवारियों को उतार रहा था। इस दौरान सामने से रोडवेज की बस करतार बस को ओवरटेक करने लगी और उसने सड़क किनारे बच्चे को कुचल दिया। जिसके बाद ड्राइवर फरार हो गया और कंडक्टर को पकड़ लिया।
खराब सड़क होने के कारण हुआ हादसा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और कंडक्टर को थाने ले जाया गया। वहीं परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने कहाकि सड़क खराब होने के कारण बस चालक ने बैलेंस खो दिया और यह हादसा हो गया।









