केजरीवाल एक बार फिर बने AAP के संयोजक, 23 सदस्यीय नई नेशनल एग्जिक्युटिव गठित

आम आदमी पार्टी (AAP) की नई राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इस बैठक में देशभर से पार्टी के 330 सदस्यों ने हिस्सा लिया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी (AAP) की नई राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इस बैठक में देशभर से पार्टी के 330 सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी रणनीति और पार्टी के कामकाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

अरविंद केजरीवाल को सर्वसम्मति से फिर मिली जिम्मेदारी
बैठक में अरविंद केजरीवाल को सर्वसम्मति से एक बार फिर आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। इसके साथ ही पार्टी के संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को भी बरकरार रखा गया है। पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव और एनडी गुप्ता को कोषाध्यक्ष के पद पर दोबारा नियुक्त किया गया है।

23 सदस्यों वाली नई नेशनल एग्जिक्युटिव का गठन
AAP ने पार्टी के कामकाज और संगठनात्मक फैसलों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने के लिए 23 सदस्यीय नई नेशनल एग्जिक्युटिव यानी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया है। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर केजरीवाल को बधाई का सिलसिला
अरविंद केजरीवाल के दोबारा राष्ट्रीय संयोजक चुने जाने के बाद विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से भी उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *