पंजाब में थर्मल प्लांट के 3 यूनिट बंद, बिजली उत्पादन हुआ कम

पंजाब में बिजली संकट मंडरा रहा है। क्योंकि कोयला न मिलने के कारण थर्मल प्लांट पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे हैं। वहीं आज पंजाब के थर्मल प्लांटों में 3 यूनिट पूरी तरह से बंद हो गए हैं। इसके साथ ही तलवंडी साबो के प्राइवेट थर्मल प्लांट का एक यूनिट भी पूरी तरह से बंद हो गया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में बिजली संकट मंडरा रहा है। क्योंकि कोयला न मिलने के कारण थर्मल प्लांट पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे हैं। वहीं आज पंजाब के थर्मल प्लांटों में 3 यूनिट पूरी तरह से बंद हो गए हैं। इसके साथ ही तलवंडी साबो के प्राइवेट थर्मल प्लांट का एक यूनिट भी पूरी तरह से बंद हो गया है।

बिजली उत्पादन में आई कमी
वहीं तलवंडी साबो के यूनिट बंद होने के कारण बिजली उत्पादन पर असर पड़ा है। क्योंकि इससे पहले 4800 मेगावाट बिजली पैदा की जा रही थी, वह गिरकर अब 4500 मेगावाट के पास आ गई है। हालांकि यूनिट किस वजह से बंद हुआ है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

उत्पादन से आधे की क्षमता पर काम कर रहा प्लांट
राजपुरा स्थित प्राइवेट थर्मल प्लांट में कई दिनों से बिजली का उत्पादन क्षमता के आधे से भी कम हो रहा है। इसके अलावा, आज रोपड़ स्थित सरकारी थर्मल प्लांट का एक यूनिट और गोइंदवाल का एक यूनिट पूरी तरह से बंद है। गनीमत यह है कि आज बहुत दिनों बाद लहरा मोहब्बत का चौथा यूनिट भी शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *