ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के जंडियाला में 5 नकाबपोश युवकों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को लूटने की कोशिशी की। हालांकि जब बैंक के सिक्योरिटी गार्ड पर उन पर शक तो वह सभी मौके से फरार हो गए। पर यह पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
11 बजे 5 युवक मुंह ढक पहुंचे थे बैंक
मामले के बारे में बैंक अधिकारियों ने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब कुछ युवक चेहरा ढंक बैंक पहुंचे। बैंक में आने के बाद वह एक कस्टमर के पास जाकर कुर्सी पर बैठ जाते हैं। इसके कुछ देर बाद ही उन युवकों में से एक ने सिक्योरिटी गार्ड पर स्प्रे करने की कोशिश की। पर सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें चेतवानी दी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए।
बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे आरोपी
वहीं कस्टमर ने बताया कि वह बैंक में पैसे जमा करने आया था। इस बीच, युवाओं ने अचानक छिड़काव करने की कोशिश की और गार्ड उनके पीछे भागा। अगर सिक्योरिटी गार्ड बैंक में मौजूद नहीं होता तो आरोपी एक बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे। जिसके बाद बैंक वालों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।
पुलिस आरोपियों की पता लगाने में जुटी
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ युवाओं ने यूनियन बैंक में छिड़काव करने की कोशिश की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान करने के लिए बैंक और उसके आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के बाद आरोपी बैंक में कहां से आए और किस दिशा में भागे।









