ख़बरिस्तान नेटवर्क : कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत अभी पिता चुन्नी लाल के निधन से उभरे भी नहीं थे कि उनके परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है। मोहिंदर भगत के जीजा मोहन भगत का भी निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जिस कारण उनका निधन हो गया। परिवार में लगातार 2 निधन से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ब्रेन हेमरेज से जूझ रहे थे मोहन भगत
बताया जा रहा है कि मोहनलाल भगत को ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। ब्रेन हेमरेज के बाद वह कोमा में चले गए थे और आज उन्होंने दम तोड़ दिया। वह सिंचाई विभाग से रिटायर्ड हुए थे। अब दिलबाग नगर में मोहिंदर भगत के जीजा के निधन को लेकर घर पर शोक की लहर छा गई।









