उत्तर प्रदेश में होली और होलिका दहन के अवसर पर चार दिन की लगातार छुट्टी रहेगी। इस दौरान सरकारी कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेजों के छात्रों और बैंक कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। राज्य सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, होली पर कुल चार दिन की लगातार छुट्टी रहेगी और सरकारी दफ्तर, बैंक और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
चार दिन की लगातार छुट्टी रहेगी
कैलेंडर के अनुसार, 13 मार्च (गुरुवार) को होलिका दहन के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा। इसके बाद 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को होली की छुट्टी होगी। इसके बाद 15 मार्च (शनिवार) को सप्ताहांत की छुट्टी होगी। वहीं, 16 मार्च 2025 (रविवार) को भी अवकाश रहेगा।