अकाली दल को झटका, बिक्रम मजीठिया के करीबी नेता AAP में शामिल

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में नेताओं के आने-जाने का सिलसिला तेज होने लगा है। इसी बीच शिरोमणि अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में नेताओं के आने-जाने का सिलसिला तेज होने लगा है। इसी बीच शिरोमणि अकाली दल के पूर्व हलका इंचार्ज रवि मोहन आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान AAP के वरिष्ठ नेता जगरूप सिंह सेखवां और रवि मोहन के साथी भी मौजूद रहे।

CM मान ने दीनानगर में पार्टी मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी
रवि मोहन ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें दीनानगर विधानसभा हलके में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम करने को कहा है। साथ ही, उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करने का संदेश भी दिया गया है।

बिक्रम मजीठिया के करीबी नेताओं में होती थी गिनती
रवि मोहन इससे पहले शिरोमणि अकाली दल में सक्रिय रहे हैं। उन्हें अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी साथियों में गिना जाता रहा है। वह भोआ विधानसभा हलके के पूर्व इंचार्ज के अलावा जिला परिषद सदस्य भी रह चुके हैं। इसके साथ ही रवि मोहन शिरोमणि अकाली दल के एससी विंग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

2027 चुनाव से पहले नए राजनीतिक समीकरणों पर नजर
रवि मोहन का आम आदमी पार्टी में शामिल होना अकाली दल के लिए राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। अब यह देखना होगा कि पार्टी उन्हें दीनानगर में संगठन मजबूत करने के लिए क्या जिम्मेदारी देती है और उनके शामिल होने से क्षेत्र की राजनीति पर कितना असर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *