वर्ल्ड हिंदू फाउंडेशन ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस करवाई, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुनिया एक परिवार है।
हम सभी को आर्य यानी एक संस्कृति बनाएंगे। वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस का आयोजन हर चार साल में होता है। 24 नवंबर को शुरू हुआ प्रोग्राम 26 नवंबर तक चलेगा। वास्तु विशेषज्ञ डा. नरेंद्र उमरीकर भी हिंदू कांग्रेस में शामिल हुए।
वर्ल्ड हिंदू फाउंडेशन के प्रमुख और वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस के चीफ ऑर्गनाइजर स्वामी विज्ञानानंद ने कहा- हमने अयोध्या से प्रसाद मंगवाया है। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की प्रतिकृति यहां (बैंकॉक) तैयार हो रही है। हम अयोध्या से रामलला के जन्मस्थान की फोटो भी लाएंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही राम मंदिर की गूंज पूरी दुनिया में होनी चाहिए।
थीम 'जयस्य आयतनं धर्मः' रखा
तीसरे विश्व हिंदू कांग्रेस सम्मेलन की थीम 'जयस्य आयतनं धर्मः' रखा गया है। इसका अर्थ होता है- 'धर्म, विजय का आधार।' सम्मेलन 26 नवंबर तक चलेगा। इसमें दुनिया के कई क्षेत्रों में हिंदुओं के साथ हो रहे भेदभाव, अत्याचार और उससे निपटने के तरीकों के साथ हिंदुओं की उपलब्धियों पर भी विचार मंथन किया जाएगा।
पहली वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस का आयोजन 2014 में दिल्ली और दूसरा 2018 में अमेरिका के शिकागो में हुआ था। कोरोना काल की वजह से तीसरे आयोजन में देरी हुई। कार्यक्रम का आयोजन वर्ल्ड हिंदू फाउंडेशन के तरफ से किया जाता है। वास्तु विशेषज्ञ डा. नरेंद्र उमरीकर ने बताया कि हिंदू कांग्रेस में शिरकत करके उन्हें अछा लगा।