पंजाब में सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए हुए है और कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विभााग के अनुमान के तहत प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं। विभाग के अनुसार 17 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय हो रहा है। इसका असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिलेगा।
राज्य में 73 फीसदी कम बारिश
इसके साथ ही 19 फरवरी से इसका असर पंजाब में भी देखने को मिलेगा। 19-20 फरवरी को पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। अगर 19-20 फरवरी को बारिश होती है तो सूखे से जूझ रहे पंजाब को कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में 1 जनवरी 2025 से लेकर कल तक 73 फीसदी कम बारिश हुई है। पंजाब में डेढ़ महीने में 33 मिमी बारिश होती है, लेकिन राज्य में अब तक केवल 8.8 मिमी बारिश हुई है।
पंजाब के शहरों का मौसम
अमृतसर में आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में एक डिग्री की बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 7 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर में भी हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में एक डिग्री की बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 7 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। इसके साथ ही लुधियाना में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में एक डिग्री की बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 10 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं पटियाला में भी हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान में एक डिग्री की बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।