खबरिस्तान नेटवर्क: भारत में जो पाकिस्तानी लोग वीजा लेकर आए उनके लिए आज देश को छोड़ने का आखिरी दिन है। केंद्र सरकार ने हाल ही में निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार, जिन पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा खत्म हो गया है या जिनका लॉन्ग टर्म वीजा अभी तक स्वीकार नहीं हुआ उन्हें तरुंत भारत छोड़कर वापिस पाकिस्तान जाने का आदेश दे दिया गया था।
मेडिकल वीजा वालों को दिया गया है 29 अप्रैल तक का समय
वहीं मेडिकल वीजा पर जो पाकिस्तानी नागरिक भारत आए हैं उन्हें वापिस जाने के लिए 29 अप्रैल तक का समय दिया गया है। इसी के चलते आज भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के अटारी-वाघा गेट पर पाकिस्तान के नागरिक पहुंच रहे हैं। कई परिवार अपने सामान के साथ लाइन में लगे हुए नजर आए हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। वहीं कुछ लोग भावुक होकर अपने भारतीय रिश्तेदारों को अलविदा भी कह रहे हैं।
सरकारी आदेश के अनुसार की जा रही है कार्रवाई
गृह मंत्रालय ने जारी किए गए निर्देशों की मानें तो पाकिस्तान के वो नागरिक जो भारत में वीजा शर्तों का उल्लंघन कर रहे हैं या जिनके वीजा बढ़ाने की प्रक्रिया पूरा नहीं हुआ है। उन्हें तुरंत देश छोड़ना होगा। इसके लिए पुलिस और इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने इन निर्देशों को सख्ती से लागू करने की पूरी तैयारी भी कर ली है।
भारत में कोई भी बिना अनुमति के न रहे
गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर और पंजाब के अन्य सीमावर्ती जिलों से भी कई पाकिस्तानी नागरिक आज सीमा की ओर रवाना भी हुए हैं। वहीं अधिकारी हर स्थान पर दस्तावेजों की भी जांच कर रहे हैं ताकि कोई भी बिना अनुमति के भारत में न रहे।
इतने पाकिस्तानी नागरिक लौटे वापिस
खबरों के अनुसार, बीते दिन कई पाकिस्तानी नागरिकों ने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि है कि रिश्तेदार, दोस्त और जीवन के जरुरी हिस्से हैं। दिल नहीं वापिस लौटा जाए लेकिन मजबूरी है। पंजाब पुलिस के प्रोटोकॉल ऑफिसर अरुण कुमार की मानें तो बीते कल 75 के करीब पाकिस्तानी नागरिक वापिस गए वहीं अभी तक 294 के करीब पाकिस्तानी नागरिक वापिस आ गए हैं। 727 के करीब भारतीय नागरिक भी वापिस आ गए हैं।