सोशल मीडिया पर दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूलने की खबरे काफी वाइरल हो रही है। जिसके बाद अब इसे लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसका खंडन किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस खबर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खंडन किया
इस पोस्ट में गडकरी ने लिखा है दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स लेने का कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। उन्होंने साफतौर पर कहा कि दोपहिया वाहन को टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।
खुद NHAI ने की पुष्टि
वही इसे लेकर NHAI ने भी पोस्ट किया है । पसोट में लिखा है मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी खबरें आई हैं कि भारत सरकार दोपहिया वाहनों पर यूजर फीस लगाने की योजना बना रही है। #NHAI यह स्पष्ट करना चाहता है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल शुल्क लगाने की कोई योजना नहीं है।
दोपहिया वाहनों से पहले ही टोल वसूला जाता
जानकारी के लिए बता दें कि दोपहिया वाहनों को जब आप खरीदते हैं तो उसी दौरान टोल टैक्स को वसूल लिया जाता है। जिसके कारण जब भी दोपहिया वाहन टोल प्लाजा से गुजरते हैं तो उनसे टोल टैक्स नहीं लिया जाता है। वही अगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार पहिया या उससे ऊपर का वाहन गुजरता है तो उससे टोल टैक्स वसूला जाता है।