खबरिस्तान नेटवर्क: सरकार ने आज जानकारी दी है कि 12 जून को एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद बरामद ब्लैक बॉक्स से डेटा सफलतापूर्वक डाउनलोड हो गया है। इस ब्लैक बॉक्स में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर शामिल है। यह दुर्घटना के समय की जरुरी जानकारियों का रिकॉर्ड करते हैं। दुर्घटना के दौरान ब्लैक बॉक्स भी टूट गया था जिससे डेटा रिकवरी पर सवाल थे हालांकि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की ओर से क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल और मेमोरी मॉड्यूल को सुरक्षित तौर पर निकालने में सफलता हासिल हुई है। इस मॉड्यूल से जरुरी डेटा डाउनलोड कर लिया है।
जांच में आया एक नया मोड़
अब इस नए डेटा का विश्लेषण भी किया जा रहा जो दुर्घटना के कारणों को समझने में जरुरी है। जांच टीम ने कहा कि यह डेटा विमान की उड़ान के आखिरी पलों की सटीक जानकारी देगा। इसके आधार पर ही दुर्घटना के पीछे का असली कारण समझ आएगा।