बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी है। बाबा बर्फानी के दर्शन की इच्छा रखने वाले भक्तों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल यानी आज से शुरू हो गई है। इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है। जो 19 अगस्त तक चलेगी।
इस बार यात्रा 52 दिन की रहेगी। अमरनाथ यात्रा के इच्छुक श्रद्वालु श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इस उम्र के श्रद्वालुओं को मिलेगा यात्रा का मौका
अमरनाथ यात्रा के लिए उम्र सीमा तय की गई है। यात्रा पर जाने वाले की कम से कम उम्र 13 साल से लेकर 75 साल तक होनी चाहिए। इसके साथ ही छह महीने से ज्यादा गर्भावस्था वाली महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। साथ ही यात्रा के लिए दिए गए फॉर्मेट में भरा गया एप्लीकेशन बेहद जरूरी होगा।