ख़बरिस्तान नेटवर्क : इटली में दिल का दौरा पड़ने से पंजाबी युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 40 साल के गुरमेज सिंह के रूप में हुई है। गुरमेज सिंह तरनतारन का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार मृतक पिछले 20 वर्षों से इटली में रह रहा था।
20 साल से रह रहा था विदेश
मृतक गुरमेज सिंह के मित्र जुगराज सिंह संधू ने बताया कि गुरमेज सिंह पिछले 20 वर्षों से इटली में रह रहे थे और कल रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
2 दिन पहले भी एक युवक की हुई थी मौत
बता दे कि 2 दिन पहले भी इटली में दिल का दौरा पड़ने से 22 साल के पंजाबी युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान 22 साल के हर्ष गिर के रूप में हुई है। हर्ष जालंधर के आदमपुर के मुख्य बाजार का रहने वाला था। हर्ष का पूरा परिवार पिछले करीब दस साल से इटली में रह रहा था।