पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर सामने आई है। क्योंकि गीतकार हरबंस सिंह जंडू का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनका निधन 8 मार्च को हुआ है। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई तो म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। उन्होंने बतौर गीतकार पंजाबी म्यूजिक में खूब नाम कमाया था।
जालंधर के रहने वाले थे
हरबंस सिंह जंड्डू का जन्म जालंधर के गांव लितड़ा में हुआ था। साल 1968 से ही उन्होंने गीत लिखना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे उन्होंने अपने लिखे गीतों को पंजाब के बड़े सिंगर्स को देना शुरू कर दिया। जिसमें जैज़ी बी, सुखशिंदर शिंदा और अमरिंदर गिल जैसे सिंगर्स का नाम भी शामिल है। उनके लिखे गीतों को आज भी लोग याद करते हैं। उन्हें बतौर लितड़ावाले के नाम से भी जानते हैं।
इंडस्ट्री में शोक की लहर
हरबंस सिंह जंडू की मौत की निधन होने के बाद कई गीतकारों ने अपना दुख प्रकट किया है। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हमदर्दी जताई है। गीतकारों का कहना है कि उनकी कलम इतनी मजबूत थी कि वह कुछ ही मिनटों में गाना तैयार करके दे देते थे।