पंजाब में मानसून के विदा होने के बाद मौसम शुष्क हो गया है और तापमान बढ़ने से गर्मी का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं है। आने वाले तीन दिनों तक तापमान में करीब 2 डिग्री की वृद्धि होगी, हालांकि 29 सितंबर के बाद तापमान धीरे-धीरे गिरना शुरू हो जाएगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
फिलहाल राज्य का औसत तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। मानसा में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा और रात का तापमान 22 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वही जालंधर की बात करे तो जालंधर में भी तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया है। जिसके कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी
मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में फिलहाल बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लेकिन आने वाले दिनों में राहत भी मिलेगी। 29 सितंबर के बाद धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।