पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन मोड में हैं। इस दौरान पुलिस ने भी नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी के तहत पुलिस ने आज बरनाला में महिला नशा तस्कर की संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर घर को धवस्त कर दिया है।
दर्ज हैं 16 केस
यह इमारत लगभग दो मंजिलों में बनाई गई थी। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस ने बुलडोजर चलाकर पूरे घर को गिरा दिया है। बताया जा रहा है कि यह संपत्ति दो महिला तस्करों की थी, जिसे उन्होंने ड्रग मनी से अवैध रूप से बनाया था। इन दोनों तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत 16 मामले दर्ज हैं।