ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने शुक्रवार 30 मई, 2025 को अवकाश घोषित किया है। राज्य सरकार ने गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के मद्देनजर अवकाश घोषित किया है। इस दिन राज्य भर में सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान तथा सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
सिखों के 5वें गुरु थे गुरु अर्जन देव जी
गुरु अर्जन देव सिखों के 5वें गुरु थे। गुरु अर्जन देव जी शहीदों के सरताज एवं शान्तिपुंज हैं। आध्यात्मिक जगत में गुरु जी को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। उन्हें ब्रह्मज्ञानी भी कहा जाता है। गुरुग्रन्थ साहिब में तीस रागों में गुरु जी की वाणी संकलित है।
उनका जन्म 15 अप्रैल 1563 को गोइंदवाल साहिब में नानके घर हुआ था। उनके पिता चौथे गुरु राम दास जी व माता बीबी भानी जी थीं। गुरु अर्जुन देव जी की शहीदी 30 मई 1606 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुई थी।