web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

Public Holidays: धनतेरस, छोटी-बड़ी दीपावली और भाई दूज पर कब है पब्लिक हॉलिडे? देखें List


  Public Holidays:
10/18/2024 4:11:04 PM         Kushi Rajput        Public Holidays, Dhanteras, Chhoti Badi Diwali , Bhai Dooj, public holiday on Dhanteras            Public Holidays: ਧਨਤੇਰਸ, ਛੋਟੀ-ਵੱਡੀ ਦੀਵਾਲੀ ਤੇ ਭਾਈ ਦੂਜ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਤਿਉਹਾਰਾਂ 'ਤੇ ਕਦੋਂ ਹੈ Public Holidays? ਦੇਖੋ LIST 

अक्टूबर का आखिरी सप्ताह और नवंबर का शुरुआती सप्ताह त्योहारों के साथ रहने वाला है। अगर आप भी त्योहारों की छुट्टियों को लेकर परेशान हैं तो आइए जानते हैं कि बैंक, कॉलेज, स्कूल और दफ्तर धनतेरस, छोटी-बड़ी दीपावली और भाई दूज पर बंद रहेंगे या नहीं?

क्या धनतेरस की छुट्टी है?

छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार होता है। धनतेरस से भाई दूज तक लगातार 5 दिन के लिए त्योहारी माहौल रहता है। इस दौरान सभी मार्केट खुली रहती हैं। दिवाली की शुरुआत के तहत कई जगहों पर सार्वजनिक छुट्टी होती है। इस बार 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस है। इस अवसर पर कुछ राज्यों में ऑप्शनल छुट्टी है।

छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी)

30 अक्टूबर 2024 को छोटी दिवाली मनाई जाती है। इसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस दिन लोग अपने घरों की सफाई और सजावट करते हैं। इस दिन को लेकर भी कुछ राज्यों में ऑप्शनल छुट्टी हो सकती है। छोटी दिवाली पर लोग विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और अपने प्रियजनों के साथ मिलकर इस पर्व को मनाते हैं। 

बड़ी दिवाली (दीपावली)

धनतेरस और छोटी दिवाली के बाद बड़ी दिवाली है जो दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। जो 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। यह दिन सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसे लोग सबसे बड़े त्योहार के रूप में मानते हैं। दीपावली की रात को लोग अपने घरों में दीप जलाते हैं, पटाखे फोड़ते हैं । इस दिन सार्वजनिक छुट्टी होगी, जिससे सभी सरकारी कार्यालय, बैंक, कॉलेज और स्कूल बंद रहेंगे। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस पर्व का जश्न मनाने के लिए एकत्रित होते हैं।

नवंबर के पहले सप्ताह की छुट्टियां

1 नवंबर 2024 (शुक्रवार) को कुछ राज्यों में विशेष त्योहारों के कारण छुट्टी होगी। इस दिन को कर्नाटक राज्योत्सव, हरियाणा दिवस, केरल पिरवी और पुडुचेरी मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इन अवसरों पर मणिपुर, पुडुचेरी, हरियाणा, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों में सार्वजनिक छुट्टी होगी। यह दिन उन लोगों के लिए खास है जो इन राज्यों से संबंध रखते हैं और इसे बड़े धूमधाम से मनाते हैं।

गोवर्धन पूजा

2 नवंबर 2024 (शनिवार) को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। यह त्योहार विशेष रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं और गोवर्धन पर्वत का पूजन करते हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार और दिल्ली में इस दिन छुट्टी रहेगी। इसके अलावा, गोवर्धन पूजा के साथ-साथ विक्रम संवत नववर्ष, बलिप्रतिपदा और निंगोल चाकौबा जैसे अन्य त्योहार भी मनाए जाते हैं, जिससे कई क्षेत्रों में छुट्टियां होती हैं।

भाई दूज के अवसर पर छुट्टी रहेगी या नहीं?

3 नवंबर, रविवार को भाई दूज है। इस अवसर पर देश के कई राज्यों में छुट्टी रहती है। हालांकि, इस बार रविवार होने के कारण देशभर में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी जिस वजह से सभी बैंक, कॉलेज और स्कूल बंद रहेंगे।



 

'Public Holidays','Dhanteras','Chhoti Badi Diwali','Bhai Dooj','public holiday on Dhanteras'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • Public Holidays :

    Public Holidays : स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक 5 दिन तक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की List

  • Holiday : 7 से 12 अक्टूबर तक 6 दिनों की स्कूलों में छुट्टी

    Holiday : 7 से 12 अक्टूबर तक 6 दिनों की स्कूलों में छुट्टी , बीएड-डीएड कॉलेजों में 64 दिनों की छुट्टियों की घोषणा

  •   Public Holidays:

    Public Holidays: धनतेरस, छोटी-बड़ी दीपावली और भाई दूज पर कब है पब्लिक हॉलिडे? देखें List

Recent Post

  • पंजाब स्पीकर कुलतार संधवा पहुंचे जालंधर,

    पंजाब स्पीकर कुलतार संधवा पहुंचे जालंधर, कहा- सरकार सभी के कल्याण के लिए वचनबद्ध

  • बिक्रम मजीठिया को हाईकोर्ट से राहत नहीं,

    बिक्रम मजीठिया को हाईकोर्ट से राहत नहीं, पंजाब के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

  • इटली में गैस डिपो में ब्लास्ट, 21 जख्मी,

    इटली में गैस डिपो में ब्लास्ट, 21 जख्मी, पंजाब में दिनदहाड़े डॉक्टर पर जानलेवा हमला

  • चलती ट्रेन में लगी आग,

    चलती ट्रेन में लगी आग, बाल-बाल बचे पैसेंजर्स, देखें Video

  • जालंधर मेयर विनीत धीर एक्शन में,

    जालंधर मेयर विनीत धीर एक्शन में, शहर की सफाई को लेकर जारी किए यह आदेश

  • पंजाबी एक्ट्रैस तानिया के पिता पर जानलेवा हमला

    पंजाबी एक्ट्रैस तानिया के पिता पर जानलेवा हमला मरीज बनकर आए हमलावरों ने मारी गोलियां

  • जालंधर में GST अधिकारी को दुकानदारों ने बनाया बंधक,

    जालंधर में GST अधिकारी को दुकानदारों ने बनाया बंधक, सहदेव मार्किट रेड करने पहुंची थी टीम

  • इटली में गैस डिपो में ब्लास्ट,

    इटली में गैस डिपो में ब्लास्ट, 300 मीटर तक मलबा बिखरा, आसमान में छाया धुएं का गुबार

  • 5 लाख रुपए के कर्जे को लेकर व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार के घर पर लगाई आग,

    5 लाख रुपए के कर्जे को लेकर व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार के घर पर लगाई आग, घटना सीसीटीवी में कैद, देखें Video

  • कर्नाटक में व्यक्ति बिना रोड टैक्स दिए चला रहा था कार,

    कर्नाटक में व्यक्ति बिना रोड टैक्स दिए चला रहा था कार, पुलिस ने लगा दिया डेढ़ करोड़ का जुर्माना

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY