ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल लगी है। पुलिस ने सैंकड़ों स्टूडेंट्स के साथ कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एजेंट बृजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बृजेश मिश्रा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।
700 स्टूडेंट्स के साथ कर चुका है धोखाधड़ी
बृजेश मिश्रा ने ट्रैवल एजेंट कंपनी के तहत कनाडा के कॉलेजों में भर्ती करवाने को लेकर 700 स्टूडेंट्स के साथ धोखाधड़ी की है। जिससे उसने करोड़ो रुपए ऐंठे हैं। धोखाधड़ी के बाद कई स्टूडेंट्स ने बृजेश मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पर वह भारत छोड़कर फरार हो गया था।
भारत छोड़ कनाडा भाग गया था
लगातार धोखाधड़ी के मामले दर्ज होने के बाद बृजेश मिश्रा 2022 में कनाडा भाग गया था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। पर जैसे ही बृजेश मिश्रा भारत पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।