ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी ने लुधियाना उपचुनाव जीतने के बाद पार्टी में कई बदलाव किए हैं। पार्टी ने अलग-अलग जिलों में हलका इंचार्ज के नाम का ऐलान किया है। वहीं हलका संगठन इंचार्ज के नाम की भी घोषणा की है।

आप ने आदमपुर में पवन कुमार टीनू को हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। तो वहीं जालंधर कैंट में सुभाष भगत, सेंट्रल से डॉक्टर अमित, नॉर्थ से अश्विनी अग्रवाल और वेस्ट से हरचरण सिंह संधू को हलका संगठन इंचार्ज नियुक्त किया गया है।