खबरिस्तान नेटवर्क। होंडुरास के तट पर प्लेन क्रैश में 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक फेमस गैरीफुना संगीतकार भी शामिल हैं। जंकरी के अनुसार लैन्हसा एयरलाइंस का विमान रोआटन आइलैंड से उड़ान भरने के तुरंत बाद समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे में 12 लोगों की मौत
इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। बता दें कि इसमें 17 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। पुलिस ने बताया कि विमान पूरी ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया और बाद डूब गया।
ऑरेलियो मार्टिनेज सुआजो की मौत
फिलहाल दुर्घटना की जांच की जा रही है। मृतकों में एक अमेरिकी नागरिक, एक फ्रांसीसी नागरिक और दो नाबालिग शामिल थे। रोआटन फायर कैप्टन फ्रैंकलिन बोरजास ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की, जिनमें प्रसिद्ध संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज सुआज़ो भी शामिल हैं।