पंजाब में आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार बिक्रम सिंह मजीठिया की चार दिन की रिमांड आज (6 जुलाई) खत्म हो रही है। जिसके बाद विजिलेंस ब्यूरो उन्हें मोहाली कोर्ट लेकर पहुंची । जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब 14 दिन मजीठिया जेल में रहेंगे। उन्हें पटियाला की न्यू नाभा जेल में रखा जाएगा।
12 जुलाई को होगी केस की सुनवाई
पंजाब विजिलेंस ने मजीठिया की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने कहा कि जब भी जरूरत होगी, दोबारा सुनवाई करके रिमांड दे दी जाएगी। फिलहाल इस केस की सुनवाई अब 19 जुलाई को होगी।
बता दे कि मजीठिया की पेशी से पहले शिरोमणि अकाली दल के नेताओं को उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया गया। रामपुरा फूल विधानसभा क्षेत्र से अकाली दल के नेता और पूर्व पंचायत मंत्री स. सिकंदर सिंह मलूका को आज सुबह ही पुलिस ने उनके गांव मलूका स्थित आवास में नजरबंद कर दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका को बठिंडा के गांव मलूका स्थित घर पर ही नजरबंद कर दिया गया।
25 जून को किया गया था अरेस्ट
बिक्रम मजीठिया के घर 25 जून को सुबह-सुबह विजिलेंस अधिकारियों ने रेड की थी। विजिलेंस के 30 अधिकारी मजीठिया के घर रेड करने पहुंचे थे। इस दौरान मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस अधिकारियों पर धक्का मारने के आरोप भी लगाए थे। दोपहर सवा 12 बजे मजीठिया को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया था।
FIR में 540 करोड़ रुपए की संपत्ति का जिक्र
मजीठिया पर 25 जून तड़के सुबह 4 बजे केस दर्ज किया गया था FIR के मुताबिक मजीठिया के पास 540 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जो उनकी घोषित आय से कहीं ज्यादा है। वहीं मनी लॉड्रिंग के लिए शेल कंपनियों का इस्तेमाल, संदिग्ध विदेशी लेनदेन को लेकर केस दर्ज किया गया है। वहीं विजिलेंस की टीम ने बिक्रम मजीठिया के घर से 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 आईपैड, 8 डायरियां और अन्य डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं।माना जा रहा है कि विजिलेंस कुछ और दिन की रिमांड मांग सकती है। मजीठिया 26 जून से विजिलेंस की हिरासत में हैं।