डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने पटियाला की नाभा जेल पहुचे। बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया आय से अधिक संपत्ति के मामले में नाभा जेल में बंद हैं।
नाभा जेल में बंद हैं मजीठिया
बिक्रम मजीठिया के घर 25 जून को सुबह-सुबह विजिलेंस अधिकारियों ने रेड की थी। विजिलेंस के 30 अधिकारी मजीठिया के घर रेड करने पहुंचे थे। इस दौरान मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस अधिकारियों पर धक्का मारने के आरोप भी लगाए थे। दोपहर सवा 12 बजे मजीठिया को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
FIR में 540 करोड़ रुपए की संपत्ति का जिक्र
मजीठिया पर 25 जून तड़के सुबह 4 बजे केस दर्ज किया गया था FIR के मुताबिक मजीठिया के पास 540 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जो उनकी घोषित आय से कहीं ज्यादा है। वहीं मनी लॉड्रिंग के लिए शेल कंपनियों का इस्तेमाल, संदिग्ध विदेशी लेनदेन को लेकर केस दर्ज किया गया है। वहीं विजिलेंस की टीम ने बिक्रम मजीठिया के घर से 29 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 2 आईपैड, 8 डायरियां और अन्य डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं।माना जा रहा है कि विजिलेंस कुछ और दिन की रिमांड मांग सकती है। मजीठिया 26 जून से हिरासत में हैं।