web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

नवनिर्वाचित विधायक मोहिंदर भगत को मिला यह मंत्रालय! , CM मान ने लगाई मोहर


नवनिर्वाचित विधायक मोहिंदर भगत को मिला यह मंत्रालय!
7/14/2024 9:34:19 PM         Raj        Newly elected MLA Mohinder Bhagat, Sports Ministry, Aam Aadmi Party, Jalandhar West by-election, BJP Sheetal Angural, CM Bhagwant Mann, CM Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Ministerial post, Cabinet Minister Punjab, Dalit Minister             

जालंधर, पंजाब सरकार की नाक का सवाल बनी विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट सीट भारी मतों से जीत कर विधायक बने मोहिंदर भगत को कौन सा विभाग दिया जाएगा, यह तय हो चुका है।

पंजाब सरकार के सूत्रों के मुताबिक निर्वाचित विधायक मोहिंदर भगत को किया वादा निभाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनके दिए जाने वाले विभाग पर फाइनल मोहर लगा दी है। शपथ उठाने के साथ ही उनको मंत्रालय भी अलॉट कर दिया जाएगा।

मोहिंदर भगत को खेल मंत्रालय दिया जा रहा है। यह विभाग पहले बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास था। लेकिन मीत हेयर के संगरुर से सांसद बनने और विधायकी की इस्तीफा देने के बाद यह विभाग खाली पड़ा है।

बता दें कि सरकार ने गर्वनर से समय मांग रखा है। कुछ मंत्रियों के विभागों में हलका फुलका फेरबदल साथ ही किया जा सकता है। हालांकि बड़ा फेरबदल कुछ समय में होना तय है।

स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को मिलेगा फायदा

मोहिंदर भगत खुद स्पोर्ट्स इंडस्ट्री चलाते हैं। उनकी सीला इंटरनेशनल स्पोर्ट्स का सामान तैयार कर एक्सपोर्ट करती है। उनको खेल मंत्री बनाए जाने से न केवल स्पोर्ट्स बल्कि जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को बहुत फायदा मिलेगा। बता दें कि जालंधर को स्पोर्ट्स गुड्स के लिए भी जाना जाता है। यहां बड़ी स्पोर्ट्स इंडस्ट्री है। इसे भी भारी उत्साह मिलेगा।

स्मार्ट सिटी के स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट को मिलेगा उत्साह

स्मार्ट सिटी जालंधर को पहले ही स्पोर्टस हब का दर्जा मिला है। यहां इंटरनैशनल महात्मा गांधी क्रिकेट स्टेडियम भी है। इसी जगह बल्टर्न पार्क में स्पोर्ट्स हब बनाने का भी प्रस्ताव स्मार्ट सिटी में रखा गया है। जिसमें इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम को रिकंस्ट्रट किया जाना है। प्रसिद्ध सुरजीत हॉकी स्टेडियम भी इसी जगह है, जहां नैशनल लैवल के हॉकी कप टूर्नामैंट आर्गेनाइज कराए जाते हैं। भगत के मंत्री बनने से इसे काफी उत्साह मिलेगा। रूका हुआ काम भी जल्द पूरा होने की उम्मीद जगेगी।

शीतल को धूल चटाने का ईनाम

वेस्ट हलके में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल को चुनावी धूल चटाने वाले मोहिंदर भगत को अब ईनाम मिल रहा है। आम आदमी पार्टी को भी पता नहीं था कि मोहिंदर भगत को इतनी बड़ी जीत हासिल होगी। भगत ने शीतल अंगुराल को 37325 वोटों के अंतर से हरा कर इतिहास बना दिया है। इतनी बड़ी जीत अभी तक इस सीट से किसी को नहीं मिली है। इसे एक तरफा जीत ही कहा जा सकता है। शीतल ही नहीं बल्कि कांग्रेस की उम्मीदवार सुरिंदर कौर को भी अपनी जमानत बचाने के लिए मुश्किल हुई।

सीएम मान ने पासा पल्टा

भाजपा से आम आदमी पार्टी में आए मोहिंदर भगत को टिकट दिए जाने तक यह कमजोर माना जा रहा था। खुद सीएम भगवंत मान को आकर जालंधर डेरा डालना पड़ा। उनकी सूझबूझ और मोहिंदर भगत को मंत्री बनाने की घोषणा करने के पैंतरे ने उपचुनाव का पासा ही पलट दिया। उन्होंने भगत को मंत्री बनाने का पासा फैंककर बाकी सभी विरोधियों के चारों खाने चित कर दिया। जिसमें मोहिंदर भगत की पौ बारह हो गई। वह विधायक भी बन गए और अब मंत्री भी बनने जा रहे हैं।

जालंधर को मिलेगा दूसरा दलित मंत्री

कांग्रेस और अकाली दल में जालंधर में दो और दो से ज्यादा मंत्री रहे हैं। अब आम आदमी पार्टी भी इस रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए जालंधर के दूसरा दलित मंत्री देने जा रही है। जालंधर की विधानसभा सीट करतारपुर से विधायक बलकार सिंह पहले ही पंजाब सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री के पद पर काम कर रहे हैं। अब मोहिंदर भगत को खेल मंत्री बनाया जाएगा। यह बड़ा फैसला समझा जा सकता है। इससे दोआबा के दलित समाज का विश्वास भी पार्टी में बढ़ेगा।

'Newly elected MLA Mohinder Bhagat','Sports Ministry','Aam Aadmi Party','Jalandhar West by-election','BJP Sheetal Angural','CM Bhagwant Mann','CM Punjab','Aam Aadmi Party Punjab','Ministerial post','Cabinet Minister Punjab','Dalit Minister'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • बर्खास्त होंगे पंजाब के 130 सरकारी अफसर, मान सरकार जल्द ही इनपर एक्शन लेने की तैयारी में, पढ़ें वजह

    बर्खास्त होंगे पंजाब के 130 सरकारी अफसर, मान सरकार जल्द ही इनपर एक्शन लेने की तैयारी में, पढ़ें वजह

  • जालंधर के वकील पंजाब के डिप्टी एडवोकेट जनरल बने, पंजाब यूनिवर्सिटी से की पढाई

    जालंधर के वकील पंजाब के डिप्टी एडवोकेट जनरल बने, पंजाब यूनिवर्सिटी से की पढाई

  • CM Mann pays tribute to Bhai Mani Singh Ji on his martyrdom day

    CM Mann pays tribute to Bhai Mani Singh Ji on his martyrdom day

  • CM Mann asks for suggestions from traders to promote the industry, issues e-mail and WhatsApp number

    CM Mann asks for suggestions from traders to promote the industry, issues e-mail and WhatsApp number

  • 'मिशन रोजगार' के तहत आज

    'मिशन रोजगार' के तहत आज मुख्यमंत्री भगवंत मान बांटेंगे नियुक्ति पत्र

  • Pratap Bajwa vs CM Bhagwant Mann :

    Pratap Bajwa vs CM Bhagwant Mann : प्रताप बाजवा के दावों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिया करारा जवाब

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान और केजरीवाल ने किया मिशन सेहतमंद पंजाब का आगाज,

    मुख्यमंत्री भगवंत मान और केजरीवाल ने किया मिशन सेहतमंद पंजाब का आगाज, गवर्नर को लेकर कही यह बात

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गवर्नर को लिखी चिट्ठी,

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गवर्नर को लिखी चिट्ठी, दिया 50 हजार करोड़ रुपए का हिसाब

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर दी अहम जानकारी,

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर दी अहम जानकारी, SGPC में तेज हुई हलचल

  • MP में गरजे CM भगवंत मान,

    MP में गरजे CM भगवंत मान, बोले-राज्य में अब केजरीवाल वाले सच्चे दिन आने वाले हैं

Recent Post

  • IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित,

    IPL एक हफ्ते के लिए स्थगित, गृह मंत्रालय का सभी राज्यों को दिशा-निर्देश

  • जालंधर में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं,

    जालंधर में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, स्थिति पूरी तरह से ठीक - DC हिमांशु अग्रवाल, देखें Video

  • पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे,

    पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन दागे, इंडियन आर्मी ने जिम्मेदारीपूर्वक जवाब दिया - सेना

  • World Bank ने भी पाकिस्तान की मदद करने से किया इनकार,

    World Bank ने भी पाकिस्तान की मदद करने से किया इनकार, बोला- हम नहीं हल कर सकते समस्या

  • भारत ने पाकिस्तान के 500 ड्रोन को किया ध्वस्त,

    भारत ने पाकिस्तान के 500 ड्रोन को किया ध्वस्त, 24 जगहों को बनाना चाहते थे निशाना

  • पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को गिद्दड़ बताया,

    पाक सांसद ने शहबाज शरीफ को गिद्दड़ बताया, पीएम मोदी का किया गुणगान

  •  गृह मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी,

    गृह मंत्रालय ने सभी मुख्य सचिवों को भेजी चिट्ठी, आपातकालीन खरीद के लिए जारी किए निर्देश

  • जालंधर में DC ने जारी किए सख्त आदेश,

    जालंधर में DC ने जारी किए सख्त आदेश, 9 मई से पटाखों पर लगाया बैन

  • हिमाचल ने पंजाब-जम्मू बस सेवाएं रोकी,

    हिमाचल ने पंजाब-जम्मू बस सेवाएं रोकी, वैष्णो देवी जाने वाली बसें वापस बुलाईं

  • चंडीगढ़-मोहाली में 7 बजे के बाद मार्किट रहेगी बंद,

    चंडीगढ़-मोहाली में 7 बजे के बाद मार्किट रहेगी बंद, सिर्फ इमरजैंसी सेवाएं ही खुली रहेंगी

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY