ख़बरिस्तान नेटवर्क : खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह पर एक साल के लिए NSA (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) बढ़ा दिया गया है। NSA बढ़ाए जाने को लेकर एक आधिकारिक डॉक्यूमेंट भी सामने आया है, जिससे साफ जाहिर होता है कि अमृतपाल एक साल और डिब्रूगढ़ जेल में बंद रहेंगे।

परिवार ने जताई नाराजगी
वहीं इस मामले पर अमृतपाल के परिवार ने नाराजगी जताई है। अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि फिलहाल उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पर अगर ऐसा किया गया है तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा खड़खड़ाएंगे और बेटे के लिए न्याय मांगेगे। क्योंकि कई लोग नहीं चाहते की वह बाहर आए।
2023 में किया गया था गिरफ्तार
आपको बता दें कि अमृतपाल को 23 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार करने के तुरंत बाद ही उस पर NSA लगा दिया गया था और असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था। सरकार ने उस पर राज्य की सुरक्षा खतरा होने के चलते यह लगाया था। जिसे समय-समय पर बढ़ाया जा चुका है।