खबरिस्तान नेटवर्क। जालंधर के पॉश इलाके मोता सिंह नगर में बुधवार को कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी और लूटपाट कर फरार हो गए। मरने वाली महिला की विनोद के रूप में हुई है, जो भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की की रिश्ते में ताई लगती थीं।
घटना के समय विनोद घर पर अकेली थीं। पति किसी काम से बाजार गए हुए थे। जब वे शाम को वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर का मेन दरवाजा अंदर से बंद था और कई बार दस्तक देने के बाद भी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर उन्होंने ऊपर के दरवाजे से वह घर में दाखिल हुए, जहां उन्होंने विनोद को बेसुध पड़े देखा। भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि घर के ऊपरी दरवाजे खुले हुए थे और उनकी ताई के शरीर पर चोट के निशान थे। साथ ही, अलमारी और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।सभी गहने भी गायब थे। इससे स्पष्ट है कि लूट के इरादे से की गई हत्या है। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।
बुधवार को प्रतापबाग के पास कुछ लोगों ने दिन दहाड़े व्यक्ति पर डंडों और तेजधार हथियार से हमला कर दिया था।