शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की न्यायिक हिरासत आज खत्म होने पर मोहाली कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मजीठिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मजीठिया की न्यायिक हिरासत 20 सितंबर तक बढ़ा दी है।
बैरक बदलने की सुनवाई 9 सितंबर को
इस मौके पर विशेष जज विजिलेंस हरदीप सिंह की कोर्ट में मजीठिया की बैरक बदलने की अर्जी पर भी सुनवाई होनी थी, लेकिन अब इसे 9 सितंबर के लिए टाल दिया गया है।
25 जून को किया गया था अरेस्ट
बिक्रम मजीठिया के घर 25 जून को सुबह-सुबह विजिलेंस अधिकारियों ने रेड की थी। विजिलेंस के 30 अधिकारी मजीठिया के घर रेड करने पहुंचे थे। इस दौरान मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस अधिकारियों पर धक्का मारने के आरोप भी लगाए थे। दोपहर सवा 12 बजे मजीठिया को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।