गुड मॉर्निंग जी। चारधाम यात्रा करने वालों को अब मंदिर से 200 मीटर की दूरी तक मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। पंजाब में शिक्षा विभाग की तरफ से सरकारी, प्राइवेट और मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। वहीं पंजाब में अब कुछ दिनों के लिए लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनीं बन पाएंगे जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
बीते दिन की बड़ी खबरें
अरविंद केजरीवाल और CM मान ने अमृतसर में निकाला रोड शो
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। इसके बाद उन्होंने रोड शो निकाला और कुलदीप धालीवाल के लिए वोट मांगा। पढ़ें पूरी खबर
लुधियाना में गुरुद्वारे से आ रहे परिवार का ट्रक के साथ एक्सीडेंट
लुधियाना के खन्ना में सलौदी गांव के पास कार और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, इतने दिन स्कूल रहेंगे बंद
पंजाब में शिक्षा विभाग की तरफ से सरकारी, प्राइवेट और मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक छुट्टियां रहेंगी। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब में अब गर्मी दिखाएगी तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
पंजाब में गर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं पंजाब में बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। समराला में पारा 44.5 डिग्री तक पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के PA पर महिला आयोग का एक्शन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को कल राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश होने के लिए बुलाया है। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब में इतने दिनों के लिए नहीं बनेंगे लाइसेंस
पंजाब में अब कुछ दिनों के लिए लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनीं बन पाएंगे जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि पूरे पंजाब में सारथी पोर्टल बंद पड़ा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
जालंधर में पुलिस ने कार से 5 लाख कैश किए बरामद
जालंधर मे सकाई लार्क चौक के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक व्यापारी से 5 लाख कैश बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबर
पठानकोट में पुलिस स्टेशन में लगी आग, कई गाड़ियां खाक
पठानकोट के पुराने सदर पुलिस स्टेशन में अचानक आग लग गई। पुलिस स्टेशन में पड़ा सामान और जब्त किए गए वाहन जलकर खाक हो गए। पढ़ें पूरी खबर
जालंधर से BJP उम्मीदवार रिंकू ने केजरीवाल पर साधा निशाना
सुशील रिंकू ने कहा कि जो शराब नीति घोटाले के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए हैं वह किस मुंह के साथ चुनाव प्रचार करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू के पीछे पड़े किसान
भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू चुनाव प्रचार के लिए गांव में पहुंचे थे। पर उस जगह पर उन्हें किसानों का विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों के विरोध के बाद रवनीत बिट्टू को उल्टे पैर भागना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर
अटारी वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला
मौसम बदलने के साथ ही बी.एस.एफ. अधिकारियों ने बॉर्डर जॉइंट चेक पोस्ट पर रिट्रीट का समय बदल दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी
चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल अब मंदिर से 200 मीटर की दूरी तक मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
आज का पंचांग
17 मई 2024 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:53-12:41 तक है। राहुकाल 10:36-12:17 मिनट तक रहेगा।
आज का राशिफल
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप यदि किसी बैंक से लोन लेना चाहते हैं, तो आप उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपने कामों की योजनाओं की जानकारी गुप्त रखनी होगी, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
वृषभ (Taurus)
आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती के कारण कार्य क्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों से माफी मांगनी पड़ सकती है। संतान करियर को लेकर परेशान रहेगी। आपको परिजनों से बातचीत करके दूर करने की कोशिश करनी होगी।
मिथुन (Gemini)
आज आप वाहन खरीद सकते हैं। आपको अपने खर्चे पर नियन्त्रण रखने की ज़रूरत है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोग अपने काम से एक नई पहचान बनाएंगे। कोई आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
कर्क (Cancer)
आज अपने बिजनेस की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। किसी बाहरी व्यक्ति के घर में प्रवेश करने से आपके परिवार के सदस्यों में लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको उन्हें दूर करने के लिए योजना बनानी होगी। आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। सुख सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलने से आपके शरीर में आलस्य रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनानी होंगी। आप अपनी धन-धन संबंधित समस्याओं में ढील बिल्कुल ना दें। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपका नुकसान दे सकता है।
कन्या (Virgo)
आज आपकी तरक्की को देखकर आपके परिवार के कुछ सदस्य आपसे इर्ष्या कर सकते हैं। आप अपने संतान की मनमर्जी न चलने दें। बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आप अपने बच्चे को थोड़ा समय दें, क्योंकि उसका असर उनकी पढ़ाई पर पड़ सकता है। महिला मित्रों को कार्यक्षेत्र में किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।
तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में न पड़ें। अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपको कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी और आपका बिजनेस ऊंचाइयां छुएगा। आप किसी को भला बुरा ना कहें, इसका असर आपके बिजनेस पर भी पड़ सकता है। आप अपने साथी को लेकर किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ बाहरी व्यक्तियों से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती के कारण पछतावा होगा। आपकी माता जी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।
मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने के आप व्यस्त रहेंगे। आप इन सब के साथ-साथ अपने बाकी कामों पर भी पूरा ध्यान दें। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए अपनी पढ़ाई लिखाई का पूरा फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। आप किसी के कहीसुनी बातों में न आएं, नहीं तो लड़ाई झगड़ा हो सकता हैं। सरकारी नौकरी को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे लोग मेहनत करें। परिवार के सदस्यों को समस्या आ सकती है।
मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपके काफी कामों के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में आप किसी काम को लेकर मनमर्जी ना चलाएं। आपने पार्टनरशिप में कोई काम किया हुआ है, तो आप उसमें उनकी सलाह ले सकते हैं।