ख़बरिस्तान नेटवर्क : यूके शिफ्ट हो चुका जालंधर का कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल सहज अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने उन इंफ्लूएंसर्स को कहा कि कुछ लोग धर्म की आड़ में बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग अब भी पुराने मुद्दे को छोड़कर निशाना बना रहे हैं।
लाइव आकर निकाली भड़ास
सहज अरोड़ा ने इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ अपना गुस्सा निकालते हुए कहा कि यूके में वह TikTok चलाते हैं। वह अब पुराने विवादों को पीछे छोड़ना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग अब भी उन्हें उसी मुद्दे से जोड़कर निशाना बना रहे हैं। सहज का आरोप है कि कुछ लोग धर्म की आड़ में उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
बार-बार वही विवाद उठाया जा रहा
सहज अरोड़ा ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यूट्यूब पर बैठे लोग जिन्होंने दस्तार नहीं पहनी, वे सिख धर्म का इस्तेमाल कर उन्हें नीचा दिखा रहे हैं। 2 साल पहले के विवाद को बार-बार उठाया जा रहा है, जबकि उन्होंने तब भी संबंधित लड़कियों के चेहरे नहीं दिखाए, ताकि उनका भविष्य खराब न हो। यह सब उन्हें सोशल मीडिया और व्यक्तिगत स्तर पर बदनाम करने की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।
सहज अरोड़ा को किया गया था रोस्ट
आपको बता दें कि बीते दिन ही सोशल मीडिया पर सहज अरोड़ा को यूके के यूट्यूबर व इंफ्लूएंसर ने रोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने सहज अरोड़ा और उनकी पत्नी गुरप्रीत के वायरल वीडियो को लेकर कमेंट किया था। जिसके बाद सहज अरोड़ा ने अपनी यह भड़ास निकाली है।