जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में वीरवार दोपहर 12:30 बजे अचानक बादल फटने अब तक 60 लोगों की मौत हो गई है। वही इस हादसे में जालंधर की दो लड़कियों के भी लापता होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद लापता हुए लोगों में जालंधर की दो लड़कियां दिशा और वंशिका भी शामिल हैं।
दोनों लापता लड़किया सोढल की रहने वाली
जानकारी के अनुसार दोनों लापता लड़किया सोढल की रहने वाली हैं। वंशिका अपने परिवार और दोस्त दिशा के साथ जम्मू-कश्मीर में अपनी नानी के घर गई थीं। बताया जा रहा है कि हादसे वाले दिन वंशिका अपने परिवार और दोस्त दिशा के साथ मचयाल माता मंदिर में माथा टेकने गई थीं। परिवार मंदिर से माथा टेककर लौट रहा था, तभी बादल फटने के बाद वंशिका और उसकी दोस्त दिशा लापता हो गईं।
बादल फटने से 60 लोगों की मौत
फ़िलहाल, दोनों लड़कियों के परिवार वाले जम्मू पहुच चुके हैं और दोनों की तलाश जारी है। गौरतलब है कि वीरवार को किश्तवाड़ के चिशोती कस्बे में चार जगहों पर बादल फटने से 60 लोगों की मौत हो गई थी और 120 लोग घायल है। इनमें से ज़्यादातर श्रद्धालु हैं जो मछैल माता के दर्शन करने आए थे।